फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Miscreants broke the benches placed on the banks of Gobind Sagar Lake

Una News: शरारती तत्वों ने तोड़े गोबिंद सागर झील किनारे रखे बेंच

Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the benches placed on the banks of Gobind Sagar Lake
लठियानी पंचायत द्वारा पर्यटकों को बैठने के लिए रखे बेंचों को शरारती तत्वों ने तोड़ा।स्रोत स्वयं - फोटो : मृतक हेम कुमार
पर्यटकों को पेश आ रही असुविधा, असामाजिक तत्वों की जल्द होगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुधान (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की लठियाणी पंचायत की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए गोबिंदसागर झील के किनारे रखे गए बेंचों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इन बेंचों को पंचायत ने झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए विशेष रूप से रखा गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इन्हें पत्थरों से तोड़कर तहस-नहस कर दिया। पंचायत प्रधान जोगिंद्र शर्मा और उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बेहद निंदनीय घटना है। पंचायत के अन्य सदस्य सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, अमरजीत कौशल, रीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे पर्यटकों को असुविधा हो रही है। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि इसकी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज करवाई जाएगी। पंचायत ने जल्द ही नई बेंचों की व्यवस्था करने की योजना भी बनाई है और इस बार सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed