फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Minority Welfare Board office opened in Una: Harpal

ऊना में खुले अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का कार्यालय : हरपाल

Sat, 14 Dec 2024 04:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
Minority Welfare Board office opened in Una: Harpal
ऊना। अनुसूचित जाति आयोग की तर्ज पर ऊना में अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का कार्यालय भी खोला जाए ताकि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके। यह मांग गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने प्रेस बयान में ऊना जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय खुलने का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से यह एक अच्छा कदम है। कार्यालय खुलने से लोगों को इसका काफी फायदा होगा। ऊना जिले में प्रदेश में सबसे अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय से जुडी बहुत सी योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ लेने के लिए लोगों को शिमला के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे धन और समय की बर्बादी होती है। ऊना में अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का कार्यालय खुलने से लोगों को अपने कार्य करवाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed