फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Minor murdered for immoral act under the influence of alcohol

Una News: शराब के नशे में अनैतिक कार्य के लिए नाबालिग की कर दी हत्या

Wed, 27 Dec 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Minor murdered for immoral act under the influence of alcohol
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के नंगल जरियालां गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले को गगरेट पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अनैतिक कार्य करने के इरादे से शराब के नशे में धुत होकर नाबालिग लड़की को पहले अपहरण किया। फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर इससे अनैतिक कार्य करना चाहा। बाद में नाबालिग लड़की की सांसें बंद करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के पास चश्मदीद भी हैं, जिन्होंने अपहरण वाले दिन करीब दो घंटे आरोपी को नंगल जरियालां में ही खड़े देखा था।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि इस प्रकरण की सारी कड़ियां जुड़ गई हैं। गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया है कि 11 दिसंबर को दिन में ही उसने देसी शराब की तीन बोतल का सेवन किया था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसकी नाबालिग लड़की पर पहले भी नजर थी। 11 दिसंबर को नाबालिग लड़की उसे नंगल जरियालां में मिल गई। उसने उसे बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और सीधे ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा के गांव हरवाल के साथ लगते सुनसान स्थान पर ले गया। यहां उसने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तैश में आकर नाबालिग लड़की के ही कपड़ों से उसका मुंह दबाकर उसकी सांस बंद कर दी। फिर वहां से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि उसने नशीला पदार्थ खाकर वहीं थूका था। जिसे प्रिजर्व कर पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा।
विज्ञापन

डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की उपस्थिति दर्ज हुई है तो उसे चश्मदीद ने भी वहां पर देखा था। कहा कि मामले से जुड़ी अन्य कड़ियां भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed