{"_id":"695966ea6a100ad22f0240ef","slug":"minor-girls-clashed-over-money-near-chintpurni-darbar-una-news-c-93-1-una1002-177161-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी दरबार के पास पैसों को लेकर भिड़ीं नाबालिग लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी दरबार के पास पैसों को लेकर भिड़ीं नाबालिग लड़कियां
विज्ञापन
लोग बोले, बच्चों को भीख से बाहर निकालकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी क्षेत्र में भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो नाबालिग लड़कियां पैसों को लेकर झगड़ती और हाथापाई करती दिख रही हैं। यह गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये बच्चे प्रवासी परिवारों के हैं, जिन्हें माता-पिता बाजार और मंदिर के आसपास भीख मांगने भेजते हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और धार्मिक स्थल की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार बताते हैं कि भिखारी बच्चों के कारण दुकानदार भी परेशान हो जाते हैं। राम कुमार कहते हैं कि ये बच्चे सड़कों पर दौड़ते हुए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि समय रहते बच्चों को भीख से बाहर निकालकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।