{"_id":"610adbfc8ebc3e88ce6f7b17","slug":"mining-department-broke-the-way-with-jcb-una-news-sml379202341","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू-बाथड़ी में खनन विभाग ने जेसीबी से तोड़े रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथू-बाथड़ी में खनन विभाग ने जेसीबी से तोड़े रास्ते
विज्ञापन
ऊना। खनन विभाग ने बुधवार को बाथू-बाथड़ी में दबिश देकर स्वां नदी तक जाने वाले रास्ते ध्वस्त कर दिए हैं। विभाग की टीम ने तीन अवैध रास्तों को जेसीबी के माध्यम ध्वस्त किया। रास्ते ध्वस्त होने से इस क्षेत्र में स्वां नदी में अवैध खनन पर लगाम कसने की उम्मीद है। बुधवार को खनन अधिकारी नीरजकांत बाथू-बाथड़ी में निरीक्षण के लिए पहुंचे।
इस दौरान विभागीय टीम को स्वां नदी में जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन अवैध रास्ते मिले। इन्हें अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। खनन विभाग ने मौके पर जेसीबी के सहारे सड़क को खुदवाया। इस संबंध में खनन अधिकारी नीरजकांत ने कहा कि विभाग अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बाथू-बाथड़ी में स्वां नदी की तरफ जाने वाले तीन अवैध रास्तों को बंद करवाया है।
अवैध खनन करने वाले इन रास्तों का इस्तेमाल अपनी मालवाहक गाड़ियों को स्वां खड्ड तक पहुंचाने के लिए कर रहे थे। बताया कि मानसून सीजन में प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक किसी भी खड्ड में खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है। विभाग अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग की निगरानी कर रहा है और आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रहा है।