फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mini truck driver crushed bike rider Jal Rakshak

Una News: मिनी ट्रक चालक ने रौंदा बाइक सवार जलरक्षक

Tue, 16 Dec 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Dec 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Mini truck driver crushed bike rider Jal Rakshak
गगरेट (ऊना )। पुलिस थाना गगरेट से मात्र कुछ दूरी पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जलरक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद मिनी ट्रक चालक भाग गया। जब तक बाइक सवार को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक जलशक्ति विभाग में जलरक्षक के पद पर तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल मिनी ट्रक चालक को ढूंढ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार करीब पौने बारह बजे अंबोटा में जलशक्ति विभाग की पेयजल योजना पर तैनात अंबोटा के चतेहर मोहल्ला का निवासी पंकज कुमार किसी कार्य से सब डिवीजन की ओर जा रहा था। अभी वह शिवबाड़ी-कलोह मार्ग पर पुलिस थाना से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से भाग गया। जब तक पंकज कुमार को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, तब तक देर हो गई थी। डॉक्टरों ने पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस गगरेट हरकत में आई और तत्काल मिनी ट्रक को ट्रेस कर जब्त कर लिया। मिनी ट्रक चालक की पहचान कृष्णकांत निवासी कुनेरन के रूप में हुई है। मृतक पंकज कुमार अविवाहित था और अपनी विधवा मां का एकमात्र सहारा था। डीएसपी अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed