फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mini Marathon will be held in Eat Right Fair on 1st December

Una News: पहली दिसंबर को ईट राइट मेले में होगी मिनी मैराथन

Thu, 21 Nov 2024 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mini Marathon will be held in Eat Right Fair on 1st December
मेले की तैयारियोंं को लेकर बैठक करते हुए डीसी ऊना जतिन लाल। स्रोत विभाग
15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी
विज्ञापन

बाल स्कूल मैदान में मेडिकल जांच और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ईट राइट मेले में पहली दिसंबर को मिनी मैराथन करवाई जाएगी। सुबह 6 बजे महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियों में मिनी मैराथन होगी। इसके अलावा मेले में लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रावमापा बाल स्कूल मैदान में मेडिकल जांच और रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, साइकिलिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का एक अलग स्टॉल होगा, जहां केवल स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक व्यंजन पेश किए जाएंगे। इसमें तले-भुने, सफेद चीनी और मैदे से बने उत्पादों को शामिल नहीं किया जाएगा। मेले में लोग गुड़ की चाय की चुस्की भी ले सकेंगे। इसके साथ ही, गाय, भैंस और बकरी के दूध, दही, पनीर, और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके अलावा केमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती उत्पादों और आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवनशैली में शामिल करने के उपाय और फायदे भी समझाए जाएंगे। ऊना में उगने वाले विभिन्न प्रकार के फलों और उनसे तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी मेले का हिस्सा होगी। डीसी ऊना जतिन लाल ने बताया कि ईट राइट मेले में पहली दिसंबर को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

मेले में होगी बेस्ट शेफ प्रतियोगिता
मेले में बेस्ट शेफ प्रतियोगिता का आयोजन एक खास आकर्षण होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी मौके पर ही अपनी डिश तैयार करेंगे, जिसके आधार पर सबसे उत्कृष्ट शेफ को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। सबसे बेहतरीन स्टॉल और शानदार उत्पाद प्रस्तुत करने वालों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed