फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrants injured after being hit by a speeding car, driver flees the scene

Una News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रवासी घायल, चालक मौके से भागा

Fri, 13 Feb 2026 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Migrants injured after being hit by a speeding car, driver flees the scene
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत हमीरपुर-ऊना सड़क मार्ग पर वीरवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। वहीं, घायल को गंभीर हालत में ऊना अस्पातल से पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को प्रमोद कुमार निवासी वार्ड-3, गोविंद नगर ऊना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शाम करीब 07:15 बजे वह अपनी दुकान के बाहर अटवाल ढाबा के नजदीक खड़ा था। इसी दौरान लगभग 50-55 वर्षीय एक प्रवासी व्यक्ति अटवाल ढाबा की ओर से ऊना की तरफ सड़क के किनारे पैदल जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह व्यक्ति थोड़ा आगे पहुंचा तो हमीरपुर की ओर से ऊना की तरफ आ रही सफेद रंग की एक कार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घायल अज्ञात प्रवासी को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed