फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant woman dies after consuming poisonous substance

Una News: जहरीला पदार्थ खाने से प्रवासी महिला की मौत

Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Migrant woman dies after consuming poisonous substance
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के कुठियाड़ी में 37 वर्षीय प्रवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भाग्यश्री पत्नी वीरपाल निवासी उत्तर प्रदेश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले लगभग एक माह से कुठियाड़ी में परिवार सहित किराये के मकान में रह रही थी। सूचना मिलने पर अंब थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed