फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message of awareness given by taking out de-addiction rally

Una News: नशामुक्ति रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Wed, 06 Mar 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Message of awareness given by taking out de-addiction rally
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का करें प्रयोग
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। रोड सेफ्टी क्लब ने जीडीसी चिंतपूर्णी से न्यू बस स्टैंड चिंतपूर्णी और भरवाईं तक सड़क सुरक्षा जागरूकता और नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों और नियमों का पालन करने का संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने नशे के दौरान वाहन न चलाने के नियम का पालन करने की बात कही है। उनका कहना है कि अगर युवा वर्ग जागरूक होगा, तो हमारा समाज सुरक्षित और जागरूक रहेगा। नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने छात्रों और मेहमानों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट के साथ-साथ अन्य नियमों का पालन करना चाहिए। रैली के अंत में रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि और रैली में उपस्थित सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed