फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message given to prevent HIV, AIDS and drug addiction

Una News: एचआईवी, एड्स और नशाखोरी से बचाव का दिया संदेश

Sun, 05 Oct 2025 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Message given to prevent HIV, AIDS and drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रेड रिबन क्लब के सदस्यों की ओर से फैशन शो गतिविधियों और नुक्कड़ नाटक से एचआईवी, एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंद्र सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एचआईवी एड्स तथा नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाई। प्राचार्य डॉ. राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एचआईवी एड्स जैसी बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत साफ-सफाई, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. शगुन डोगरा ने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी देते हुए एड्स से संबंधित सभी जानकारी इस माध्यम से प्राप्त करने की अपील की। क्लब सदस्य सूर्यवीर ने एचआईवी एड्स विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की और छात्रों से समाज में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, प्रो. नवीन शर्मा, क्लर्क अमन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed