{"_id":"6745d4ad9c414d45150ac2dc","slug":"meritorious-people-honored-in-the-annual-function-of-lamlaihari-school-una-news-c-93-1-ssml1048-139343-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लमलैहड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लमलैहड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी
विज्ञापन
लमलैहड़ी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देने वाले बच्चे मुख्यतिथि के स
जीवन में संघर्ष और मेहनत डटकर करनी चाहिए : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय उच्च एवं प्राथमिक पाठशाला लमलैहड़ी के संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पत्नी मृदु शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने होनहार बच्चों को इनाम वितरित किए। कक्षा एक से लेकर 10वीं तक शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और अपने बच्चों को मंच पर इनाम पाते देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। इसके अलावा खेलो, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान तथा कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी स्मृति चिह्न देकर नवाजा गया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल प्रबंधन कमेटी, ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मृदु शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों की प्रशंसा की तथा विद्यालय की ओर से बताई गई मांगों को विधायक तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 5100 रुपये और छोटी कक्षाओं के लिए 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। कहा कि जीवन में संघर्ष और मेहनत डटकर करनी चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए। अपने आप को अच्छी संगति में रखकर जीवन में लक्ष्य को हासिल करें।