{"_id":"666eddb8f4a6a8001d0c4414","slug":"mehatpur-agent-arrested-in-case-of-fraud-in-sending-money-abroad-una-news-c-93-1-una1001-126454-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विदेश भेजने में धोखाधड़ी मामले में मैहतपुर का एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विदेश भेजने में धोखाधड़ी मामले में मैहतपुर का एजेंट गिरफ्तार
Mon, 17 Jun 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने जिला पुलिस को 15 जून तक का दिया था अल्टीमेटम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। म्यांमार में फंसे ऊना जिला के आशीष की पत्नी रजनी तथा अन्य परिजनों के दबाव में पुलिस ने स्थानीय एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एजेंट को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
उक्त एजेंट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और एक समाजिक संस्था ने पुलिस प्रशासन को 15 जून तक का अल्टीमेटम दिया था। इससे पूर्व आशीष की पत्नी रजनी की शिकायत पर मैहतपुर पुलिस थाना में स्थानीय एजेंट की खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। रजनी देवी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति आशीष कुमार को म्यांमार में गैरकानूनी कार्य में संलिप्त लुटेरों के गिरोह में फंसा दिया गया हैं। जहां से बचकर निकालना उनके पति के लिए मुश्किल हो गया है। पति समेत अनेक भारतीयों को इस गिरोह ने कैद करके रखा हुआ है। अनेक भारतीयों की मानव तस्करी करके उन्हें म्यांमार देश में पहुंचाया जा रहा है। इसी मानव तस्करी का शिकार उनके पति भी हुए हैं। इसके लिए स्थानीय एजेंट तथा उनके अन्य एजेंट को ये पूरी तरह से जिम्मेदार मानते हैं। रजनी का कहना है कि उनके पति ने किसी तरह छिपकर वीडियो मैसेज के जरिए भारतीयों पर हो रहे जुल्म का संदेश भेजा है, तब जाकर उन्हें इसकी जानकारी मिल पाई। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी रजनी देवी सहित अन्य लोगों ने एएसपी सुरेंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर उक्त एजेंट को 15 जून तक गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था।
उधर, एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इस मामले की तफ्तीश की जा सके। संवाद