फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mayank kapil of ajoli gram panchyat una selected officer in army

अजौली के होनहार युवक मयंक कपिल बने लेफ्टिनेंट

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
mayank kapil of ajoli gram panchyat una  selected officer in army
अजौली के मयंक कपिल लेफ्टिनेंट बनने पर माता पिता के साथ। संवाद - फोटो : Una
मैहतपुर(ऊना)। ग्राम पंचायत अजौली के मयंक कपिल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। पैतृक गांव अजौली में पहुंचने पर दादा जसवंत राय कपिल सहित अन्य रिश्तेदारों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत प्रधान संदीप सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने मयंक कपिल को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मयंक कपिल ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चेन्नई में 11 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मयंक कपिल की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय एमआईए डीएवी स्कूल मैहतपुर में हुई है। प्रिंसिपल अंजू शर्मा के अनुसार मयंक कपिल का नाम मेधावी छात्रों की सूची में रहा है। स्थानीय विद्यालय में शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने निजी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कहा कि 2013 बैच के इस मेधावी छात्र का चयन इंडियन आर्मी एसएससी-112 के तहत लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मयंक ने अपने पिता इंजीनियर अशोक कुमार, माता अरीता शर्मा के साथ-साथ स्थानीय विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। स्थानीय विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष अरुण नैयर, प्रबंध समिति अध्यक्ष उद्यमी बलराम चंदेल, विजय लॉ सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने मयंक कपिल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मयंक कपिल ने अक्तूबर 2020 में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इससे पहले वह पुणे में कॉरपोरेट सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय कंपनी में सेवारत रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed