{"_id":"66cdc04c1389eff3a40be4bb","slug":"masked-miscreants-surrounded-an-industrial-worker-going-on-duty-in-nangal-khurd-una-news-c-93-1-ssml1048-131682-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल खुर्द में नकाबपोश शातिरों ने ड्यूटी पर जा रहा उद्योग कर्मी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल खुर्द में नकाबपोश शातिरों ने ड्यूटी पर जा रहा उद्योग कर्मी घेरा
Wed, 28 Aug 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना टाहलीवाल के अंतर्गत नंगल खुर्द में अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार शातिरों ने ड्यूटी पर जा रहे एक उद्योग कर्मी को लूटने की मंशा से घेर लिया। इस दौरान शातिरों ने युवक पर दराट से हमला भी किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकला। हमले में बाइक सवार राज कुमार को मामूली चोटें आई हैं और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राज कुमार निवासी पुबोवाल सोमवार रात करीब 10 बजे टाहलीवाल-लालुवाल रोड पर गांव नंगल खुर्द के पास गुजर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार अज्ञात नकाबपोश करीब चार युवकों ने उसे घेर लिया। नकाबपोश ने दराट दिखाते हुए पैसे निकालने के लिए बोला। जब राज कुमार ने मना कर दिया तो दराट से हमला कर दिया।
इसी बीच राज कुमार मौका पाकर वहां से भाग निकला और उद्योग में पहुंच गया। हमले में राजकुमार के मुंह पर मामूली चोट पहुंची है। उसकी बाइक भी गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गहनता से कार्य कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।