फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Masked men locked the staff room from outside and stole cash from the petrol pump.

Una News: नकाबपोशों ने कर्मियों के कमरे को बाहर से कुंड़ी लगा पेट्रोल पंप से उड़ाई नकदी

Fri, 03 Jan 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Masked men locked the staff room from outside and stole cash from the petrol pump.
संतोषगढ़ और पूबोवाल में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

शातिरों ने पेट्रोल पंप और एक दुकान को बनाया निशाना
मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली और संतोषगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत हरोली-जेजो सड़क मार्ग पर स्थित श्रन्या फिलिंग स्टेशन पूबोवाल में तीन नकाबपोश युवकों ने चोरी की है। तीनों युवक आधी रात को एक बाइक पर आए और फिलिंग स्टेशन से करीब 25000 रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक पार्थ शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि तीन शातिर वीरवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए। इनमें से दो शातिरों ने सबसे पहले अलग कमरे में सो रहे पंप कर्मियों के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी। जबकि, तीसरा शातिर पंप पर रह रहे कुत्तों को कुछ खाने के लिए डालता हुआ एक तरफ ले गया। इसके बाद दो युवकों ने फिलिंग स्टेशन के ऑफिस के लॉक को तोड़ा और अंदर पड़े कैश को ले उड़े। शातिरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि पंप कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह पंप कर्मी नींद से जागे और दरवाजा बाहर से बंद पाया तो चोरी का अहसास हुआ। सुबह करीब साढे पांच बजे कोई वाहन चालक पंप में ईंधन डलवाने आया तो उसने कर्मियों के बंद दरवाजे की कुंडी खोली।

दूसरे मामले में नगर संतोषगढ़ के वीरभद्र चौक के नजदीक ओम इंटरप्राइजेज शॉप एवं टाहलीवाल रोड पर स्थित हीर फिलिंग स्टेशन पर चोरों से ताले तोड़े। चोरी करने का प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ओम इंटरप्राइजेज शॉप एवं हीर फिलिंग स्टेशन के मालिक ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान के मेन गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ताला न टूटने से चोर दीवार फांद कर अंदर गए और उन्होंने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर दुकान के केबिन का ताला तोड़ने के बाद उन्होंने दुकान के गल्ले ओर मंदिर में रखे करीब दो ढाई हजार रुपये चुराए। इसके पश्चात चोरों ने हीर फिलिंग स्टेशन के ताले तोड़ कर वहां पर शाम के समय की गई सेल की नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed