फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Marwari school gets two labs, examination hall and shed to be constructed

Una News: मरवाड़ी स्कूल को मिली दो लैब, परीक्षा हॉल और डंगे का होगा निर्माण

Mon, 17 Nov 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marwari school gets two labs, examination hall and shed to be constructed
मरवाड़ी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ नृत्य में हाथ आजमाते विधायक राकेश कालिया। स्रोत संस्थान
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक राकेश कालिया ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन


परीक्षा हॉल के लिए चार लाख और खेल मैदान के लिए डंगा लगवाने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राकेश कालिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाएं स्कूल ड्रेस में नजर आईं, जिसे विधायक कालिया ने खूब सराहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत करवाया तो स्कूल में परीक्षा भवन की मांग रखी और स्कूल के मैदान के लिए डंगे की मांग भी विधायक राकेश कालिया के समक्ष रखी। प्रधानाचार्य ने स्कूल की उपलब्धियां भी गिनवाईं और छात्रों के लिए किए जा रहे कार्यों को भी अपनी रिपोर्ट में पढ़ा। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, केरल डांस, मोबाइल बन गया लत, हरियाणवी डांस, हिमाचली नाटी, पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहना मिली।
विधायक राकेश कालिया ने स्कूल की दोनों मांगों को सहर्ष स्वीकार किया और परीक्षा हॉल की मांग के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किए। स्कूल में पत्थरों से डंगा लगाने के भी विभाग को दिशा निर्देश दिए और इसे तय समय में पूरा करने की घोषणा की। विधायक कालिया ने स्कूल के अनुशासन की खूब सराहना की और कहा कि शिक्षकों की ड्रेस कोड से छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। विधायक कालिया ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 10000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल में बनी दो लैब भी विद्यार्थियों को समर्पित कीं। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी एवं अटल टिंकरिंग लैब भी छात्रों को समर्पित की। इस तकनीकी युग में छात्रों को इन लैब्स का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान

छठी कक्षा में प्रथम रहने पर प्रियांशी राणा, शैली द्वितीय व अमानत को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। सातवीं कक्षा में मानवी प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय, धन्वी राणा ने तृतीय, आठवीं कक्षा के अनिकेत डडवाल प्रथम, यज्ञ ठाकुर द्वितीय एवं रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया है। नवमी कक्षा के हर्ष प्रथम, इशांत द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय, दसवीं कक्षा से अंकिता ने प्रथम, कनिका द्वितीय व सुरभी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा में अनिरुद्ध, नितिन व कनक ने प्रथम स्थान, प्रियनशिता, मन्नत व राशि ने द्वितीय, निधिका, आयुष व नितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, बारहवीं कक्षा में रूहानी महक, स्नेहा ने प्रथम स्थान, पायल, स्नेहा व सृजल ने द्वितीय, कृतिका, दलीप, उपलक्ष व तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन सभी को पुरस्कारों से नवाजा गया। वहीं, भारत्तोलन में तानिया राणा, निहारिका, पल्लवी चौधरी, अनामिका शर्मा, सपना, तनीषा, श्रेया, पुष्पिंदर, उपलक्ष, अनमोल कालिया, कोमाक्षी, सूर्यांश, संकेत राणा, शुभम को भी इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed