फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Martyr Udham Singh's sacrifice is a source of inspiration for the countrymen: Munish

शहीद उधम सिंह का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत : मुनीष

Thu, 31 Jul 2025 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Martyr Udham Singh's sacrifice is a source of inspiration for the countrymen: Munish
संघनेई में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। शहीद भगत सिंह क्लब, गगरेट के सदस्यों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनेई में स्थापित शहीद स्मारक पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों को उधम सिंह के जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में जन्मे उधम सिंह बाल्यावस्था से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे उधम सिंह ने तभी अंग्रेज अफसर माइकल ओ'डायर से बदला लेने की प्रतिज्ञा की थी। 1940 में लंदन के कैक्सटन हॉल में ओ'डायर को गोली मारकर उन्होंने यह प्रतिज्ञा पूरी की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह की कहानी सिर्फ बदले की नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार, पंचायत प्रधान ईशा (संघनेई), खेल विभाग ऊना से अधिकारी दीपक जसवाल, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्लब के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed