फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Martyr Brijesh Kumar is the pride of the country: Vivek Sharma

शहीद बृजेश कुमार देश का गौरव : विवेक शर्मा

Thu, 02 Jan 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Martyr Brijesh Kumar is the pride of the country: Vivek Sharma
रावमापा धुंधला में शहीद बृजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला में वीरवार को उपमंडल बंगाणा के शहीद सिपाही बृजेश कुमार की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शहीद बृजेश कुमार का जीवन और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी अदम्य वीरता और देशभक्ति ने हमें गर्व का अनुभव कराया है। बृजेश कुमार का जन्म 30 दिसंबर 1985 को हुआ था। देश की सेवा करते हुए उन्होंने 26 अक्तूबर 2018 को पुंछ (जम्मू) में वीरगति को प्राप्त हुए। कहा कि इस अनावरण समारोह का उद्देश्य शहीद के बलिदान को सदैव स्मरण रखना और युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना है। कहा कि शहीद बृजेश ने जिस साहस, समर्पण और निष्ठा के साथ देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक ने बंगाणा में शहीद स्मारक बनाने की भी घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, एसडीओ उदित ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, सचिव देसराज मोदगिल, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, सुरेश कुमार, केवल कृष्ण, सुदेश शर्मा, शहीद की धर्म पत्नी श्वेता शर्मा, जसवंत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed