फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Markets will open every Sunday till November 15

15 नवंबर तक हर रविवार खुलेंगे बाजार

Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Markets will open every Sunday till November 15
ऊना। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए 15 नवंबर तक हर रविवार को स्थानीय बाजार खुले रह सकते हैं। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस बावत आदेश जारी किया है। इसमें 25 अक्तूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को जिले में दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन दुकानदारों को कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानना होगा।
विज्ञापन

डीसी राघव ने कहा कि सभी को मास्क का प्रयोग करना होगा तथा दुकानदार ग्राहकों से उचित दूरी के नियम का पालन करवाएंगे। दुकानदारों के लिए बार-बार हाथ धोना अनिवार्य है और फ्लू जैसे लक्षण आने पर स्वयं दुकान बंद कर स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। राघव शर्मा ने कहा कि दुकान के बाहर सामान सजाने की अनुमति नहीं रहेगी तथा इसके साथ सरकार के अन्य आदेश भी मानने होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलेवासियों से कोरोना महामारी की रोकथाम में सहयोग मांगते हुए कहा कि सभी कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करें। बाजार जाते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें तथा लक्षणों को छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। अगर फ्लू जैसे लक्षण हों तो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं आती, तब तक ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed