फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Many health centers depend on deputation of pharmacists: Kushal

कई स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्टों की प्रतिनियुक्ति पर ही निर्भर : कुशाल

Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Many health centers depend on deputation of pharmacists: Kushal
फार्मासिस्टों की कमी से दवा प्रबंधन और निशुल्क दवा वितरण प्रभावित
विज्ञापन

विभाग से फार्मेसी अधिकारियों के 255 रिक्त पदों पर शीघ्र मांगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी से हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मिला। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का उच्चतम वेतनमान बहाल करने पर आभार व्यक्त किया, साथ ही लंबित मांगों के समाधान न होने पर नाराजगी भी जताई।
संघ के प्रदेश महासचिव कुशाल सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति से जांच सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन फार्मासिस्टों की कमी से दवा प्रबंधन व निशुल्क दवा वितरण प्रभावित हो रहा है। कई स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्टों की डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर निर्भर हैं, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा। नए पद न सृजित होने से मौजूदा अधिकारियों पर कार्यभार कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन

कुशाल सिंह ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों के 255 रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। बढ़ती जनसंख्या व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के अनुरूप स्टाफिंग नॉर्म्स अपडेट किए जाएं और फार्मेसी अधिकारियों के लिए सम्मानजनक प्रमोशन चैनल स्थापित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने आश्वासन दिया कि वे फार्मेसी अधिकारियों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला सोलन कोषाध्यक्ष व मुख्य फार्मेसी अधिकारी कमलेश चंद, जिला महासचिव नरेश शर्मा, फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार, दीक्षित शर्मा तथा आरबीएसके फार्मासिस्ट मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed