फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Manual token slip will be checked in OPD in Regional Hospital Una

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ओपीडी में मैनुअल टोकन पर्ची से होगी जांच

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Manual token slip will be checked in OPD in Regional Hospital Una
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अब मैनुअल पर्ची से ओपीडी में मरीजों की जांच की जाएगी। ओपीडी में भीड़ कम करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। अस्पताल में लगी ऑटोमेटिक टोकन मशीनें ठीक होने तक मैनुअल टोकन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्रीय अस्पताल में पर्चियां लेने के बाद मरीजों का नाम लेकर बुलाया जाता है। इस दौरान अधिकतर मरीजों को पर्ची के आगे पीछे करने की शिकायत रहती है। कई ओपीडी में देरी से पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक से पास पर्ची जमा करवाने में दिक्कत होती है। इसके चलते ओपीडी के बाहर भीड़ जमा हो जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या को दूर करने के लिए पर्ची से साथ मैनुअल टोकन सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत अस्पताल की पर्ची जमा होने के साथ मरीज को एक टोकन दिया जाएगा। इस टोकन पर उसकी बारी आने का नंबर लिखा होगा। चिकित्सक की तरफ से टोकन पर लिखे नंबर से बारी-बारी मरीजों को बुलाया जाएगा। इसके लिए ओपीडी में तैनात होमगार्ड की इस व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में अधिकतर गायनी, मेडीसिन और जरनल वार्ड में मरीजों की काफी भीड़ रहती है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में अस्पताल प्रबंधन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। मरीजों को टोकन देने के लिए अस्पताल में ऑटोमेटिक टोकन मशीनें लगाई गई है। यह मशीनें कई वर्षों से खराब हैं। इन मशीनों को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा इन मशीनों को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ओपीडी के बाहर भीड़ कम करने के लिए मैनुअल टोकन सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में ई टोकन सुविधा शुरू करने में समय लग सकता है। ऐसे में मैनुअल टोकन सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन सुविधा का ऐसे मिलेगा लाभ
अस्पताल में भीड़-भाड़ वाली ओपीडी के बाहर होमगार्ड के जवानों की तैनाती होगी। होमगार्ड के पास मरीज काउंटर से ली पर्ची जमा होगी। इस पर्ची की एवज में होम गार्ड जवान हाथ से लिखा हुआ टोकन नंबर देगा। इस टोकन पर लिखे नंबर के अनुसार ही मरीज को जांच के लिए ओपीडी में भेजा जाएगा। इससे ओपीडी के बाहर जुटने वाली भीड़ में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed