{"_id":"687cce333bab92aa17084602","slug":"manoj-kunwar-became-the-district-director-of-rotary-community-core-una-news-c-93-1-una1002-159759-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मनोज कुंवर बने रोटरी कम्युनिटी कोर के जिला निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मनोज कुंवर बने रोटरी कम्युनिटी कोर के जिला निदेशक
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के क्षेत्रों में करेंगे देखरेख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के लिए रोटरी क्लब पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनोज कुंवर को रोटरी वर्ष 2025-26 के लिए रोटरी कम्युनिटी कोर (आरसीसी) का जिला निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबरॉय ने दी। उन्होंने बताया कि मनोज कुंवर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के 116 रोटरी क्लबों में आरसीसी गतिविधियों की देखरेख करेंगे। मनोज कुंवर ने इस दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि आरसीसी गैर-रोटेरियन स्वयंसेवकों को रोटरी क्लबों से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में स्थायी बदलाव लाने का प्रभावशाली माध्यम है। यह पहल रोटरी सेवा को अधिक समावेशी और टिकाऊ बनाती है। विश्वास जताया कि वे आरसीसी आंदोलन को नई ऊर्जा देकर आत्मनिर्भर समुदायों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।