फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mann Ki Baat program became organizational resolution in Fakooti Pirthipur

Una News: फकूटी पिरथीपुर में मन की बात कार्यक्रम बना संगठनात्मक संकल्प

Sun, 22 Feb 2026 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat program became organizational resolution in Fakooti Pirthipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 10 फकूटी पिरथीपुर में रविवार को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा नेता एवं जिला पार्षद सुशील कालिया ने की। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे। उनके विचारों को सुनते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से नजर आई।


कार्यक्रम के बाद जिला पार्षद सुशील कालिया ने कहा कि मन की बात आज देश को जोड़ने वाला सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की राजनीति को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह कार्यक्रम न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीतिक दिशा भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed