फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mangal songs sung on the birth of Krishna

श्री कृष्ण जन्म कथा का श्रवण कर की पूजा

Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mangal songs sung on the birth of Krishna
ऊना के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों को भगवान कृष्ण के उ - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा।
विज्ञापन

आधी रात को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही लोगों ने मंगल गीत और भजन गाए। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म कथा का श्रवण कर पूजा-अर्चना भी की गई। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में मिठाइयां, टॉफी और पकवान लोगों को बांटे गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर के 145 वर्ष पुराने गीता भवन मंदिर में भगवान का झूला सजाया गया। नगर के लोगों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। लोगों ने मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। यहां आकर्षक ढंग से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई।

नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर, सनोली के राधाकृष्ण मंदिर, अजोली के राधाकृष्ण मंदिर और महादेव मंदिर, खानपुर, नंगड़ा स्थित मंदिरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विधि विधान से पूजा की गई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed