फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Man injured in bike collision

Una News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल

Fri, 16 Jan 2026 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Man injured in bike collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के अंतर्गत अंब-नैहरी चौक पर बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। मामले में वीरवार को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में आयुष शुक्ला निवासी प्रताप नगर अंब ने बताया कि 14 जनवरी की रात वह हिमालयन ढाबा अंब की ओर से अपने घर प्रताप नगर लौट रहा था। उसके साथ उसके मौसा भरतभूषण और उनका बेट आर्थव तथा बहन तनवी शुक्ला भी मौजूद थे। शिकायत के अनुसार जैसे ही वे ऑक्टेव शोरूम के सामने पहुंचे, उसी दौरान ऊना की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सड़क किनारे चल रहे उसके मौसा भरतभूषण को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भरतभूषण को गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि बाइक चालक की पहचान पंकज भारद्वाज निवासी गांव व डाकघर तलाड़ा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed