फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Make Tobacco Free Youth Campaign 3.0 a mass movement: Deputy Commissioner

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को बनाएं जनआंदोलन : उपायुक्त

Fri, 10 Oct 2025 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Make Tobacco Free Youth Campaign 3.0 a mass movement: Deputy Commissioner
बोले- हर साल 13.5 लाख लोगों की जिंदगी तंबाकू की भेंट चढ़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन अब भी असमय मृत्यु और बीमारियों का बड़ा कारण है, जिससे हर साल करीब 13.5 लाख लोग प्रभावित होते हैं। इसकी शुरुआत अक्सर कम उम्र में ही हो जाती है, इसलिए युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू यह राष्ट्रव्यापी अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। ऊना जिले में इस दौरान जन-जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियों को सशक्त रूप से लागू किया जाएगा। उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, जनसंपर्क विभाग, एनजीओ और युवा संगठनों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीओटीपीए-2003, पीईसीए-2019 और हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम 2016 के तहत सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए। साथ ही, तंबाकू मुक्त ग्रामों को बढ़ावा देने और बार या रेस्तरां में युवाओं को हुक्का परोसने की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed