फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Major cracks appear on the Ghaluwal-Jhalera bridge, risking accidents

Una News: घालूवाल- झलेड़ा पुल पर आईं बड़ी दरारें, हादसे का खतरा

Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Major cracks appear on the Ghaluwal-Jhalera bridge, risking accidents
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन



करीब 63 वर्ष पुराने पुल का कई बार हो चुका मरम्मत कार्य

पुल के पास ही 36.93 नए डबल लेन पुल के निर्माण को मिली है मंजूरी

अभी शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिले में होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना घालूवाल-झलेड़ा पुल इन दिनों खस्ता हालत में है। करीब 63 वर्ष से अधिक पुराने इस पुल में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं। चिंता की बात यह है कि इस महत्वपूर्ण पुल की लगातार बिगड़ती स्थिति की ओर संबंधित विभाग पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा। पुल के भीतर डाले लोहे की सरिये तक बाहर दिखाई देने लगे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार झलेड़ा और घालूवाल के बीच स्वां नदी पर इस पुल का निर्माण वर्ष 1962 में हुआ था। पिछले 63 वर्षों में यह पुल कई बार आई बाढ़ का सामना कर चुका है। समय-समय पर इसकी मरम्मत भी की गई और इस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हर बार केवल अस्थायी समाधान ही किया गया।
करीब दो वर्ष पहले पुल का एक हिस्सा तेज बहाव की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते इसे कई दिनों तक बंद रखना पड़ा। उस दौरान स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से नए पुल के निर्माण की मांग की थी। बीते वर्ष जून में केंद्र सरकार ने नए डबल लेन पुल के निर्माण को मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में पुराने पुल के पिलरों और स्लैब में स्पष्ट दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे संभावित खतरे की आशंका बढ़ गई है। पुराने पुल के समीप ही 36.93 करोड़ रुपये की लागत से नए डबल लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए पुल का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हिमाचल के हजारों वाहन प्रतिदिन करते हैं आवाजाही
झलेड़ा-घालूवाल पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत वाहन पंजाब और हिमाचल प्रदेश के होते हैं। नंगल, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी सहित अन्य क्षेत्रों के लिए वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। वहीं, जालंधर और अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल क्षेत्रवासियों की निगाहें नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत पर टिकी हुई हैं।

कोट
झलेड़ा-घालूवाल पुल का निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है। बरसात से पहले कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -राजेश शर्मा, एसडीओ, एनएच, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed