फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mahakumbh: Third special train will run from Una today, reserve coaches packed

महाकुंभ : ऊना से आज चलेगी तीसरी विशेष ट्रेन, रिजर्व डिब्बे पैक

Sat, 25 Jan 2025 04:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Third special train will run from Una today, reserve coaches packed
रिजर्व डिब्बों में सफर करने के लिए लोगों का रुझान, सामान्य के कम बिक रहे टिकट
विज्ञापन

स्लीपर डिब्बों में वेटिंग 80 पार, सामान्य के दस डिब्बों के करीब 50 ही बिक रहे टिकट
अंबाला के बाद फुल हो रही ट्रेन, सामान्य डिब्बों के लिए रात 8:00 बजे से मिलेगा टिकट
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से रात 10:05 बजे रवाना होगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ के लिए ऊना से शनिवार को तीसरी विशेष ट्रेन चलेगी। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से 17 डिब्बों के साथ रात 10:05 बजे विशेष ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन के रिजर्व डिब्बों में सफर करने के लिए लोगों का खासा रुझान है। शनिवार को चलने वाली ट्रेन के पांच स्लीपर और एक एसी-थ्री टियर का डिब्बा पहले ही पैक हो गया है। स्लीपर के डिब्बों में लोगाें की वेटिंग 80 पार हो गई है। टिकट कंफर्म न होने पर अब लोगों को सामान्य डिब्बों में सफर करना पड़ेगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में शाही स्नान होने के चलते 25 जनवरी को चलने वाली इस विशेष ट्रेन में भीड़ ज्यादा रहने की उम्मीद है।
हालांकि, सामान्य दस डिब्बों के लिए लोगों में कम रुझान देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन में सामान्य की 900 से ज्यादा सीटों के लिए अंब- अंदौरा और ऊना दोनों रेलवे स्टेशनों से सिर्फ 50 के करीब ही टिकट खरीदे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन अंबाला के बाद ही ट्रेन फुल हो रही है। ऊना से सामान्य डिब्बों में कम लोग ही प्रयागराज जा रहे हैं। लोगों ने रेलवे बोर्ड से रिजर्व डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन में ट्रेन चलने के दो घंटे पहले रात 8:00 बजे सामान्य के दस डिब्बों के लिए टिकट मिलेगा। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से रात 10:05 बजे 04527 ट्रेन 17 डिब्बों के साथ रवाना होगी। ऊना में पांच मिनट रुकने के बाद रात 10:35 बजे ट्रेन प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी। इस दौरान नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में स्टोपेज हाेंगे। रविवार शाम 6:00 बजे ट्रेन प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04528 ट्रेन रात 10:30 बजे ऊना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रेलगाड़ी में आरक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाए रेलवे : अरुण
जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेन के आरक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगे भी यह मांग रखी है। उन्होंने कहा कि ऊना के अंब-अंदौरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 04527 में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्लीपर और एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित का डिब्बा अधिक जोड़ा जाएगा। कहा कि रेलवे की ओर से चलाए जा रहे आरक्षित डिब्बों में यात्रियों की वेटिंग 80 पार हो चुकी है। रेलवे डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी करें ताकि जिला ऊना समेत अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में स्नान करने का लाभ मिल सके।

ऊना से 9 फरवरी को चलेगी चौथी ट्रेन
प्रयागराज के लिए ऊना से चौथी ट्रेन 9 फरवरी को जाएगी। वापसी में 10 फरवरी को ऊना आएगी। पांचवी ट्रेन 15 फरवरी और छठी एवं अंतिम ट्रेन 23 फरवरी को चलेगी। रेलवे की ओर से निर्धारित समय पर ही ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed