{"_id":"679251c760e720fb51018aa2","slug":"made-aware-to-follow-road-safety-rules-una-news-c-93-1-una1002-144134-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
आईटीआई संतोषगढ़ में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को घायलों की मदद करने की दी सीख
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केंद्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिये सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।
उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र और हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबंधक संजय जोशी ने उपायुक्त को छाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना, अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से ओवरटेक करना, अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसमें सुधार के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने आईटीआई के बच्चों को नशे से दूर रहकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सीख दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की आगे बढ़कर सहायता करने का आह्वान किया। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद को लेकर लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुड स्मार्टियंस नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। शिविर के दौरान पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके जीवन व बलिदान को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हिम गौरव आईटीआई के ट्रेनियों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।