{"_id":"658f0ce108e6e2f248077208","slug":"machine-will-be-installed-to-destroy-sanitary-pads-and-diapers-collected-from-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-14214-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर से एकत्रित सेनेटरी पैड और डायपर को नष्ट करने के लिए लगेगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर से एकत्रित सेनेटरी पैड और डायपर को नष्ट करने के लिए लगेगी मशीन
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ने रामपुर स्थित कूड़ा संयंत्र में सेनेटरी पैड और डायपर को नष्ट करने के लिए इंसीनरेटर मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद के पास उक्त मशीन न होने से सेनेटरी पैड और डायपर नष्ट करने की एक बड़ी समस्या है। कूड़ा संयंत्र में पैड और डायपर नष्ट न होने से इसके ढेर लगना शुरू हो गए हैं। इससे निजात पाने के लिए नप ने अब इंसीनरेटर मशीन लगाने का निर्णय लिया है।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब नगर परिषद ने रामपुर स्थित कूड़ा संयंत्र में इंसीनरेटर मशीन लगाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि नगर परिषद की तरफ से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत दुकानों एवं घरों से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। नप लोगों से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग ले रही है। इसके अलावा सेनेटरी पैड और डायपर आदि भी लोगों के घरों से एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद इस कूड़े को रामपुर स्थित कूड़ा संयंत्र में पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सेनेटरी पैड और डायपर को नष्ट करने के लिए नप के पास कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अब नगर परिषद इंसीनरेटर मशीन लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा मलाहत के कूड़ा संयंत्र में स्थापित की गई मशीनों को भी रामपुर में स्थापित किया गया है।
बॉक्स
ऐसे निस्तारित होगा सेनेटरी नैपकिन
सरकारी स्कूलों में लगाया जाने वाला बॉयो इंसीनरेटर बॉयो फ्रेंडली डिवाइस है। इसके प्रयोग के माध्यम से बिना प्रदूषण से सेनेटरी पैड और डायपर को नष्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में एक मशीन को स्थापित करने की योजना है। इसके बाद नगर परिषद जरूरत पड़ने पर एक अन्य इंसीनरेटर मशीन स्थापित करेगा। इससे शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण भी खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
नगर परिषद की रामपुर स्थित कूड़ा निष्पादन केंद्र में इंसीनरेटर मशीन स्थापित करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इस मशीन में इको फ्रेंडली माध्यम से सेनेटरी पैड एवं डायपर को नष्ट किया जाएगा।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद ऊना