{"_id":"699b0de62e6bf250470fcd3a","slug":"lpg-consumers-will-have-to-undergo-security-inspection-and-e-kyc-una-news-c-93-1-ssml1048-182522-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एलपीजी उपभोक्ताओं को करवाना होगा सुरक्षा निरीक्षण और ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एलपीजी उपभोक्ताओं को करवाना होगा सुरक्षा निरीक्षण और ई-केवाईसी
विज्ञापन
पांच वर्ष में एलपीजी कनेक्शन का सुरक्षा निरीक्षण अनिवार्य : अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य सुरक्षा निरीक्षण और ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की गई है। इंडेन गैस सर्विस ऊना के प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि प्रत्येक पांच वर्ष में एलपीजी कनेक्शन का सुरक्षा निरीक्षण किया जाता है, जिसमें स्टोव, रेगुलेटर, पाइप और सिलेंडर की स्थिति की जांच होती है। सुरक्षा पाइप की वैधता समाप्त होने पर उसे बदलना आवश्यक होगा। निरीक्षण के दौरान चूल्हे की सर्विस और बर्नर की सफाई निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा ई-केवाईसी 31 मार्च तक पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। उपभोक्ता गैस एजेंसी या इंडियन ऑयल वन एप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं।