फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loss of Rs 13.25 crore in 42 days of rain

Una News: 42 दिनों की बरसात में 13.25 करोड़ रुपये का नुकसान

Fri, 09 Aug 2024 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Loss of Rs 13.25 crore in 42 days of rain
अकेले लोक निर्माण विभाग को ही 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में इस बरसात के बीच भले ही बारिश व्यापक स्तर पर न हो रही हो, लेकिन बरसात में आमजन सहित विभागीय नुकसान बड़े स्तर पर हुआ है। बीते 42 दिनों के भीतर ही यहां-वहां हुई बारिश से जिला प्रशासन को 13.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इसमें प्रशासन सहित आमजन को गहरे जख्म मिले हैं। निजी से लेकर सरकारी संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। कहीं अंधड़ तो कहीं बारिश की बूंदों से ऊपजे हालात लोगों के लिए कभी न भूलने वाले पलों में तबदील हुए हैं। जिला प्रशासन के आंकड़ों पर गौर करें तो 13 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपये के नुकसान जिला प्रशासन को केवल 27 जून से 6 अगस्त तक झेलना पड़ा है। मौसम की सबसे ज्यादा मार लोक निर्माण विभाग को पड़ी है। विभाग को अपने पांच मंडलों में 10.67 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें से बंगाणा मंडल के तहत सबसे अधिक चार करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्य, डंगे, सड़कें आदि को क्षति पहुंची है। दौलतपुर चौक के तहत 3.80 करोड़ और भरवाईं में 1.28 करोड़, हरोली में 1.8 करोड़ व ऊना में सबसे कम 40.65 लाख रुपये के नुकसान का होना दर्ज किया गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग हमीरपुर डिवीजन के तहत नेशनल हाईवे प्रभावित होने से 28 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में जल शक्ति विभाग को 2.14 करोड़ विभिन्न योजनाओं पर हुए नुकसान से झेलने पड़े हैं। ऊना मंडल के तहत विभाग को सर्वाधिक 83 लाख, हरोली के तहत 60 लाख, गगरेट में 71.25 लाख खाक हुए हैं। विद्युत बोर्ड के अंब मंडल में 9.30 लाख रुपये राख हुए हैं। वहीं, बारिश के बीच 12 लोगों की मौत होनी दर्ज की गई है। इसमें डूबने से दो मौतें तो सड़क हादसे में चार, सर्पदंश से तीन तथा करंट लगने से तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कच्चे, पक्के मकान को क्षति पहुंचने पर 3.80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बीच हुए नुकसान की रिपोर्ट सभी विभागों से एकत्रित की गई है। इसकी भरपाई के लिए सरकार को भी रिपोर्ट बनाकर प्रेषित की जा रही है।
-जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed