फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   loss from storm

तेज आंधी और बारिश ने बरपाया कहर

Sun, 29 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 29 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
loss from storm
तेज तूफान से घायल का उपचार करतीं नर्सें। - फोटो : अमर उजाला

जिले में शनिवार देर रात चले तेज तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई स्थानों पर बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से जहां बिजली बोर्ड को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ, वहीं तेज हवा के झोंको के चलते दर्जनों पेड़ भी धराशायी हो गए। बंगाणा में पेड़ गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आंधी के चलते बिजली बोर्ड के पंडोगा और बंगाणा में एक दर्जन से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे जिले भर में विद्युत बोर्ड को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे कई क्षेत्रों में पूरी रात विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात जाग कर गुजारी। हालांकि, रविवार सुबह करीब 6 बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को गर्मी और मच्छरों की परेशानी से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित पंडोगा, डंगोली, बरनोह, समूर, डंगेहड़ा, कुरियाला, झंबर, देहलां, बहड़ाला, चताड़ा और जलग्रां समेत अन्य गांवों में भी बिजली सप्लाई बाधित रही, जिसे रविवार सुबह ही सुचारु किया जा सका। आंधी के चलते जहां दर्जनों दुकानों एवं विज्ञापनों के होर्डिंग भी हवा में उड़ गए। ऊना मुख्यालय पर हमीरपुर रोड के समीप स्थित एक शो-रूम का एक बड़ा कांच टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश हो जाता।
विज्ञापन


शीशा गिरने से शो-रूम के बाहर खड़ी एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बंगाणा क्षेत्र के डोहगी में अपने काम से घर लौट रहा प्रवासी मजबूर आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आ गया। घायल की पहचान रूपेश निवासी यूपी के रूप में हुई है। इसे ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, विद्युत बोर्ड के एक्सईएन अश्वनी कुमार ने बताया कि देर रात आंधी के चलते विद्युत बोर्ड के कई जगह पर खंभे और लाइनें टूटने से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed