फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lohri festival was celebrated with great enthusiasm at the religious place Maidi.

Una News: धार्मिक स्थल मैड़ी में रही लोहड़ी पर्व की धूम

Wed, 14 Jan 2026 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival was celebrated with great enthusiasm at the religious place Maidi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। धार्मिक स्थल मैड़ी में मंगलवार शाम को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शादी लाल गोस्वामी द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विधायक की पत्नी किरनदीप कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक की ओर से लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और अग्नि में तिल व रेबड़ी अर्पित करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान विधायक ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ मूंगफली और रेबड़ी का आनंद लिया। विधायक सुदर्शन बबलू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है और यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये एक-दूसरे के करीब आने और साझा खुशियों को दोगुना करने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed