फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loans of 108 beneficiaries of scheduled caste in Rupnagar were completely waived off, Education Minister distributed certificates

Una News: रूपनगर में अनुसूचित वर्ग के 108 लाभार्थियों के कर्ज पूरी तरह माफ, शिक्षा मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र

Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Loans of 108 beneficiaries of scheduled caste in Rupnagar were completely waived off, Education Minister distributed certificates
नंगल में अनुसूचित वर्ग के लोगों को कर्ज मुक्ति प्रमाण पत्र देते पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट
1,80,90000 रुपये का कर्ज किया माफ : हरजोत सिंह बैंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। आम आदमी पार्टी की सरकार के एक अहम फैसले के तहत अनुसूचित वर्ग के लोगों की ओर से अनुसूचित भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन से लिए दिए कर्ज को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। जिला रूपनगर में ऐसे कुल 108 लाभार्थी हैं। रविवार को सेवा सदन परिसर में पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने इन लाभार्थियों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर जगदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में होटल के लिए दो लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से 50 हजार रुपये वे किश्तों में चुका चुके थे। बाकी शेष कर्ज आज सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

अनुसूचित भूमि विकास एवं वित्त कारपोरेशन की जिला प्रबंधक सुरेंद्र कौर ने बताया कि रूपनगर जिले में 108 लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं, जिनकी कुल राशि एक करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपये है। इस पर लिया गया पूरा कर्ज माफ कर दिया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब सरकार ने दलित समुदाय के गरीब परिवारों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ करने की घोषणा की थी, जिसे आज अमल में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed