{"_id":"5d825e638ebc3e016d630cc0","slug":"liquor-una-news-sml307947576","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलेड़ा में शराब ठेके का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलेड़ा में शराब ठेके का विरोध
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को झलेड़ा वासी मिलते हुए
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शराब ठेके के विरोध में झलेड़ा निवासियों का प्रतिनिधिमंडल ऊना सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिला। गांववासियों ने बताया कि ठेका आबादी के बीच खोला जा रहा है।
उन्होंने कंवर से मांग की कि किसी भी सूरत में वहां ठेका नहीं खोला जाना चाहिए। इसे किसी दूसरे स्थान पर भेजा जाए। झलेड़ा पंचायत की प्रधान मोनिका कपिल, महिला मंडल प्रधान मोनिका कौशल, सुदेश कौशल, रितु, श्वेता, ब्रह्मी देवी, वंदना शर्मा, शीला देवी, जीतो देवी, प्रवीण शर्मा, फिरोजी कौशल, पंकज कौशल, सोनिया, मनोहर लाल तथा उर्मिला देवी ने वीरेंद्र कंवर को ठेके के विरोध में ज्ञापन सौंपा। गांववासियों ने कहा कि मंगलवार को गांव के बीचों-बीच ठेका खोलने की कोशिश की गई लेकिन गांववासियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। ठेका खुला तो गांव का माहौल खराब हो जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने झलेड़ा वासियों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री मास्टर तरसेम, भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह के साथ-साथ उपायुक्त संदीप कुमार, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, बीडीओ ऊना यशपाल सिंह, जिला कल्याण अधिकारी ऊना सुरेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
14 परिवारों को दी आर्थिक मदद
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने 14 परिवारों को गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत 18.20 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र भी दिए। इसमें मोहिंद्र सिंह, कश्मीरी लाल, सरजीवन कुमार, बकुलदीप कुमार, मोहिंद्र सिंह, गुरदियाल सिंह, हेमराज, राम कुमार, मिंदो देवी, नरेश कुमार, कर्म चंद, निर्मला देवी, बलबीर सिंह तथा सोहन सिंह शामिल हैं। सभी को 1.30 लाख प्रति व्यक्ति की आर्थिक मदद दी गई।