{"_id":"68fa2947192d0ae15e0ab301","slug":"lift-facility-started-in-mother-and-child-hospital-relief-to-patients-una-news-c-93-1-una1002-169656-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मातृ शिशु अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा शुरू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मातृ शिशु अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा शुरू, मरीजों को राहत
विज्ञापन
मरीजों को नहीं करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट का शुभारंभ कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब गर्भवती महिलाएं और नवजात बच्चों के साथ आए परिजन आसानी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच सकेंगे।
अस्पताल में लेबर रूम, शिशु रोग ओपीडी और महिलाओं व बच्चों से संबंधित वार्ड होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोग भवन में आते-जाते हैं। पहले यहां जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ता था, जिससे विशेषकर महिलाओं को परेशानी होती थी। अब यह लिफ्ट एक साथ 5-6 लोगों को ले जा सकती है और भविष्य में 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि लिफ्ट का प्रयोग केवल मरीजों की ओर से किया जाए ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। लिफ्ट के पास आपातकालीन कॉल बटन, बैकअप पावर और नियमित सुरक्षा निरीक्षण की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कोट
मातृ-शिशु अस्पताल में लिफ्ट सुविधा सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। लोगों से अपील है कि लिफ्ट का अधिक से अधिक प्रयोग मरीजों को करने दें। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना