फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   LIC employee in Nangal duped of Rs 90,000 online

Una News: नंगल में एलआईसी में कार्यरत कर्मचारी से 90 हजार की ऑनलाइन ठगी

Sat, 25 Oct 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 25 Oct 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
LIC employee in Nangal duped of Rs 90,000 online
नंगल (ऊना)। नंगल में एलआईसी में कार्यरत कर्मचारी गगन कुमार से 90 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। गगन ने कहा कि उसका दोस्त मनोज जो मूल रूप से नंगल का रहने वाला है और बीते कई वर्षों से दोहा, कतर में ड्राइवर की नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

उसके मैसेंजर पर कॉल आई और गगन से व्हाटसएप नंबर मांगा। गगन ने उसे अपना व्हाटसएप नंबर दे दिया और फिर मनोज बने युवक ने उसे बताया कि वह 24 अक्तूबर को वापस भारत आ रहा है और मैंने आपके खाते में कुछ पैसे डालने हैं। मैंने उसे अपना बैंक खाता नंबर दे दिया और उसके बाद उसने 14 हजार 111 दराम डाल दिए और उसके कुछ देर बात उसे ट्रूकॉलर पर फोन आया जिसमें आरबीआई लिखा हुआ था और उससे पूछ गया कि यह पेमेंट आप को किस ने डाली है, तो मैंने उन्हें बता दिया कि यह पेमेंट मेरे किसी दोस्त ने डाली है।
विज्ञापन

उसके बाद मनोज का फोन आता है कि मेरे वीजा की कुछ प्रोब्लम है और आप ट्रैवल एजेंसी से जरा बात कर लो और जब मैंने उसके बताए ट्रैवल एजेंसी नंबर पर बात की तो उन्होंने बताया कि इसका वीजा एक्सपायर हो गया है और इसकी लेट फीस के तौर पर 90 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। मनोज नामक युवक ने उसकी मिन्नतें करना शुरू कर दिया। गगन ने कहा कि उसने इधर-उधर से 90 हजार का इंतजाम किया और उनके बताए खातों में जमा करवा दिए। उसके बाद ट्रैवल एजेंसी वालों ने कहा कि आपके दोस्त के कागजात हम एम्बेसी भेज रहे हैं और कहो वहां से अपनी कागजात प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने कहा कि इसका वीजा दोबारा लगेगा। तीन लाख 20 हजार रुपये की शेष राशि चार घंटों में जमा करवाएं नहीं तो इसे जेल में बंद कर दिया जाएगा और वापस भारत कभी नहीं आ पाएगा। उनकी बात सुन वह घबरा गया और नंगल में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले अपने दोस्त से बात की, तो उसने बताया कि यह फ्राॅड कॉल है और आप उनकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। गगन ने कहा कि इस ठगी के बारे में क्राइम ब्रांच मोहाली में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed