फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lessons taught to strengthen the organization up to the booth level

Una News: बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का पढ़ाया पाठ

Sat, 17 Jan 2026 08:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Lessons taught to strengthen the organization up to the booth level
बंगाणा में भाजपा के विभिन्न मोर्चो की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों के तहत भाजपा किसान, एससी और ओबीसी मोर्चों की बैठक बंगाणा भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक और कुटलैहड़ मंडल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। मोर्चे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हैं और इनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचेंगी। बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां और आगामी लक्ष्य सौंपे गए। सीनियर नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो भी मौजूद रहे। उन्होंने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी और कहा कि यह मोदी सरकार पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। दविंदर भुट्टो ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता उनकी तानाशाही और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed