फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard reaches house veranda at midnight

Una News: आधी रात घर के बरामदे में पहुंचा तेंदुआ

Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard reaches house veranda at midnight
गगरेट (ऊना)। गगरेट उपमंडल के कलोह गांव में शुक्रवार देर रात तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मध्यरात्रि करीब 12 बजे गांव निवासी अजय कुमार पुत्र वीर सिंह के घर के बरामदे तक तेंदुआ पहुंच गया। उस समय परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। तेंदुए की आहट मिलते ही घर के पालतू कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और परिवार की सुरक्षा के लिए तेंदुए से भिड़ गया। कुछ देर तक कुत्ते और तेंदुए के बीच संघर्ष चला जिसके बाद तेंदुआ कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर ले गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई और उन्होंने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की है। वन रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर ने बताया कि कलोह में तेंदुए की गतिविधि की सूचना विभाग को मिल चुकी है। प्रभावित क्षेत्र में लेपर्ड ट्रैप केज लगाया जाएगा ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed