फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   LED will nstalled in UNA city

एलईडी से जगमगाएगा शहर

Thu, 26 May 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 26 May 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
LED will nstalled in UNA city
ऊना नगर परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते नप अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की जगह अब एलईडी लगाई जाएंगी। यह निर्णय बिजली की खपत कम करने के साथ ही शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लिया गया। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर संचालित रिश्ता योजना के तहत करार किया जाएगा। इस योजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। वीरवार को नप अध्यक्ष बाबा अमर जोत सिंह बेदी की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में आयोजित नप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नप अध्यक्ष अमरजोत सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ऊना नगर परिषद को प्रदेश की मॉडल नगर परिषद में तबदील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति देने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। अध्यक्ष ने कहा कि मेन मार्केट, चौरासी पौड़ियों में अरविंद मार्ग की तर्ज पर पेवर्स लगाने का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। ऊना में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीसी कार्यालय के समीप 110 मीटर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर में पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। वार्डों में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क बनाए जा रहे हैं। शहर में एमसी पार्क, तहसील कार्यालय तथा वार्ड चार के पालिका बाजार में तीन सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे, जिसका रखरखाव सुलभ कंपनी करेगी। इसके अलावा शहर मेें पांच मौजूदा शौचालयों की रिपेयर और सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊना नप क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सरकारी भवनों से हाउस टैक्स वसूला जाएगा, जिसके लिए मैप की सहायता भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में लंबित कुछ कार्यों को नए ठेकेदार के हवाले भी किया गया है, जिससे सभी काम सुचारु हो सकें। उन्होंने कहा कि सफाई का टेंडर 1 जून से शुरू हो रहा है, जिसमें शहर को चकाचक करने के लिए 42 सफाई कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए शहरों की तर्ज पर संतरी रंग की जैकेट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में पार्क का मरम्मत कार्य भी करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नगर परिषद में तैनात एसडीओ का कार्यकाल एक वर्ष तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी डाला गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरजिंद्र चड्डा, पार्षद पवन कपिला, सलिंद्र पाल, अनंत वीर, पुष्पा देवी, सोनिया, शिवानी पुरी, सुमन पुरी, विजय आंगरा, परमिंद्र सिंह, शिव कुमार सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed