फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Le de mainu soniya sharara... Audience enthralled by the performance of artist Shivjot

Una News: ले दे मैंनूं सोणेया शरारा... कलाकार शिवजोत की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Tue, 14 Apr 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Le de mainu soniya sharara... Audience enthralled by the performance of artist Shivjot
पंजाबी गायक कलाकार शिवजोत और तीसरी स्टार नाइट के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के साथ स्रोतविभाग।
ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या जन उत्सव में तब्दील हो गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रत्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी पत्नी नीलम रत्न भी इस मौके पर साथ रहीं। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनूप रत्न ने हरोली उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन अब केवल हरोली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे हिमाचल का उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि दिनभर की मेहनत के बाद जब किसान और आमजन इस तरह के आयोजनों में शामिल होते हैं, तो यह उनके लिए सुकून और आनंद का अवसर बनता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की विकासपरक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली उत्सव जनभावनाओं और जनसहभागिता का जीवंत प्रतीक है। उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक शिवजोत के नाम रही। तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में संध्या के मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर आते ही शिवजोत ने पंजेबण, मोटी मोटी अक्ख, ले दे मैंनंू सोणेया शरारा, व्हाय च गाह, करीब व हुलारा सहित एक के बाद एक धमाकेदार पंजाबी गानों की प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शिवजोत के गानाें की झड़ियां लगते ही दर्शन पंडाल में लगी कुर्सियों के ऊपर चढ़कर नाचने को विवश नजर आए।

इससे पूर्व हिमाचली सुप्रसिद्ध गायक कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा और अनुज शर्मा ने भी पहाड़ी गानों और नाटियों की प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब तालियां बटोरी। पंडाल पूरी तरह से भीड़ से खचाखच भरा नजर आया।

पंजाबी गायक कलाकार शिवजोत और तीसरी स्टार नाइट के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के साथ  स्रोतविभाग।

पंजाबी गायक कलाकार शिवजोत और तीसरी स्टार नाइट के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के साथ स्रोतविभाग।

पंजाबी गायक कलाकार शिवजोत और तीसरी स्टार नाइट के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के साथ  स्रोतविभाग।

पंजाबी गायक कलाकार शिवजोत और तीसरी स्टार नाइट के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के साथ स्रोतविभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed