फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Late night sword attack in Sadar police station area, two youths injured

Una News: सदर थाना क्षेत्र में देर रात तलवार से हमला, दो युवक घायल

Wed, 18 Feb 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Late night sword attack in Sadar police station area, two youths injured
बाइक सवार हमलावर मौके से भागे, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों युवकों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मोहल्ला बैहली निवासी गौरव ने शिकायत में बताया कि वह अपने ताया के लड़के विक्रम के साथ मंगलवार रात लगभग 9 से 9:30 बजे भारत पेट्रोलियम पंप बैहली से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed