फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Last rites of Shivang, who was killed in Kharar firing incident, held in Diyara

Una News: खरड़ गोलीकांड में मारे गए शिवांग का दियाड़ा में अंतिम संस्कार

Wed, 08 Oct 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Shivang, who was killed in Kharar firing incident, held in Diyara
मां का रो-रोकर बुरा हाल, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; पूरे गांव में मातम का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत दियाड़ा के 21 वर्षीय शिवांग राणा का शव सोमवार शाम उसके पैतृक गांव दियाडा पहुंचाया गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसर गया। घर का चिराग बुझ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बाद मंगलवार को शिवांग का अंतिम संस्कार किया गया। शिवांग के छोटे भाई देवांग ने उसे मुखाग्नि दी। शिवांग की रविवार तड़के पंजाब के खरड़ स्थित विला प्लाजियो सोसायटी में दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार शिवांग के शव को पुलिस औपचारिकताओं के बाद सोमवार देर शाम गांव लाया गया। जैसे ही एंबुलेंस गांव में पहुंची, चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मां अपने लाडले बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना को सुनकर सन्न था। मंगलवार सुबह शिवांग का अंतिम संस्कार दियाडा श्मशानघाट में किया गया, जहां उसके 15 वर्षीय छोटा भाई देवांग ने अपने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। इस मंजर को देखकर हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले।
विज्ञापन

संस्कार में पंचायत दियाड़ा के उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड सदस्य श्याम सुंदर, अश्वनी कुमार, बंटी चौधरी के अलावा आसपास की पंचायतों के लोग, रिश्तेदार और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस घटना पर गहरा दुख प्रकट कर रहा था। लोगों ने कहा कि शिवांग एक मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का युवक था, जिसकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों ने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि शिवांग अब उनके बीच नहीं रहा। मां बार-बार यही कहती रही कि मेरा बेटा तो बस दोस्तों के साथ पार्टी में गया था, उसे क्या पता था कि वह वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खरड़ में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में शिवांग राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में हत्या के आरोपी युवक हैरी निवासी बरनोह जिला ऊना को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed