{"_id":"5724f8b54f1c1b2a30a919f4","slug":"last-night-of-haroli-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी पर धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी पर धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरोली उत्सव की अंतिम संध्या में माजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली उत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक जसवीर जस्सी के नाम रही। जसवीर जस्सी ने मंच पर पहुंचते ही एक से बढ़कर एक तराने पेश कर खूब धमाल मचाया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खूब समां बांधे रखा। इससे पहले अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जसवीर जस्सी ने मंच पर पहुंचते ही अपने मशहूर गीतों में दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, निशानी यार दी, कोका नी तेरा कुछ-कुछ कैहंदा, आओ नी सइयों, जुगनी, तेरी चढ़दी जवानी ने लुटेया शहर सारे दा सारा, पैरा दा परांदा, पुत्त जट्टां दे सहित अन्य गीतों पर भी जमकर धमाल मचाई। जस्सी की मधुर आवाज को सुनने के लिए हरोली सहित अन्य क्षेत्रों से भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं।
विज्ञापन
हरोली उत्सव में मेंहदी स्पर्धा में प्रवीण अव्वल
हरोली (ऊना)। हरोली उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को मेहंदी, रंगोली तथा रस्साकशी प्रतियोगिताएं उत्सव का आकर्षण रहीं। पालकवाह स्कूल की प्रवीण कुमारी ने मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि डाइट की रजनी द्वितीय, नंगल खुर्द स्कूल की मोनिका तृतीय तथा छेत्रां की सुजाता चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में छेत्रां स्कूल की टीम विजयी रही। जबकि, डाइट ऊना दूसरे तथा कांगड़ स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता में बढेड़ा सी ने जीती, जबकि सलोह सीनियर की टीम उपविजेता रही। इसी तरह महिला वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता में दुलैहड़ विजेता तथा कुठारबीत की टीम उप विजेता रही। उद्योग मंत्री ने रस्साकशी विजेता को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ 11 हजार तथा उपविजेता को सात हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की।