फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Language, Shastri and Drawing teachers were regularized in 68 schools

Una News: 68 स्कूलों में भाषा, शास्त्री और ड्राइंग अध्यापकों को किया नियमित

Fri, 18 Apr 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Language, Shastri and Drawing teachers were regularized in 68 schools
शिक्षा
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों के कंधों से घटेगा अध्यापकों का संकट
जिले के अधिकतर स्कूलों में चल रही अध्यापकों की कमी
अध्यापकों के नियमितीकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में मानकों के तहत कॉन्ट्रेक्ट पर सेवाएं दे रहे 68 अध्यापकों को नियमित कर दिया गया है। नियमित किए गए अध्यापकों में भाषा, शास्त्री और ड्राइंग विषय के अध्यापक शामिल हैं। चयनित किए गए अध्यापक बीते दो साल से अधिक समय से सेवाओं में निरंतर तैनात रहे और पूरे समर्पण और निर्बाध तरीके से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाई। नियमित नियुक्तियों से स्कूल प्रबंधकों का सिरदर्द भी कम होगा।
उक्त विषयों के शिक्षकों का पहले से स्कूलों में टोटा है। जानकारी के अनुसार जिन अध्यापकों को नियमित किया गया है, उनमें ड्राइंग विषय के सबसे अधिक 43 अध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा टीजीटी हिंदी के पांच और संस्कृत के 20 अध्यापकों को नियमित किया गया है। अध्यापकों की स्थायी तैनाती के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिलेगा।
विज्ञापन


इन स्कूलों में है अध्यापकों की तैनाती
नियमितीकरण का लाभ पाने वाले अध्यापकों में भी खुशी की लहर है। जिन स्कूलों में टीजीटी हिंदी अध्यापकों को नियमित किया गया है, उनमें उच्च स्कूल फत्तेवाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोइयां, धर्मसाल महंता, चिंतपूर्णी और ठठल स्कूल शामिल हैं। टीजीटी शास्त्री की बात करें तो हरोली, गगरेट, नंगल खुर्द, डंगोली लमलैहड़ी, हरसा, सलोह, बढेड़ा, मरवाड़ी, धर्मसाल महंता, बहेड़ी, गोंदपुर बुल्ला, पनोह, जाडला, टकोली, संघनई, चढ़तगढ़, चिंतपूर्णी, चताड़ा सहित कुल 20 स्कूल शामिल हैं। ड्राइंग विषय में नियमित किए गए अध्यापकों की तैनाती अंब, ठठल, सलोई, पालकवाह, संतोषगढ़, भदसाली, जनकौर, रायपुर सहोड़ां, गगरेट, ज्वार, पिरथीपुर, रामनगर, सरोह, घनारी, पंडोगा, भियांबी, दुलैहड़, सनोली, बाथड़ी, पिपलू, लोअर बढेड़ा, पालकवाह, ऊना, नंगल खुर्द, सलोह बेरी, बल्ह, चलेट, जाडला, गोंदपुर मलौन, देयोली, धलवाड़ी, ढक्की पंजावर, परोईयां, किन्नू, सलोह, देहलां, ठठल, बुधान, बसाल, भड़ोलियां कलां, बहडाला, संतोषगढ़, सासन स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोम लाल धीमान ने नियमित हुए सभी अध्यापकों को बधाई दी। कहा कि नियमित होने के बाद अध्यापकों के कंधों पर पहले से अधिक जिम्मेदारी रहती है। जिसे सभी अध्यापक पूरे समर्पण और मेहनत से निभाएं। कहा कि निश्चित तौर इससे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और चयनित अध्यापकों के लिए भी अच्छे भविष्य का सूर्योदय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed