फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Land selected for critical care block in Bangana Hospital

Una News: बंगाणा अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भूमि चयनित

Sat, 23 Aug 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Land selected for critical care block in Bangana Hospital
आपातकाल की स्थिति में गंभीर मरीजों को रेफर करने से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

यूनिट स्थापित करने के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की 40 के करीब पंचायतों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के बाद अब नागरिक अस्पताल बंगाणा के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। अस्पताल के पास उपलब्ध विभागीय भूमि का चयन कर लिया गया है और इसे मंजूरी के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने पर आपातकाल की स्थिति में गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने से छुटकारा मिलेगा। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की हजारों की आबादी को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में केवल माइनर ओटी और प्राथमिक उपचार की ही सुविधा उपलब्ध है। गंभीर हालात वाले मरीजों को ऊना या क्षेत्रीय अस्पताल रेफर करना पड़ता है। ऐसे में बड़े हादसों की स्थिति में घायलों के लिए तुरंत उपचार की सुविधा नहीं हो पाती। नया ब्लॉक शुरू होने पर इसमें हाई फ्लो ऑक्सीजन, ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध होंगी। ब्लॉक में अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे, जिससे आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी।नागरिक अस्पताल बंगाणा पर लगभग 40 पंचायतों की स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व है। इनमें दूरदराज के गांवों के साथ-साथ गोबिंद सागर झील के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं। ऐसे में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण यहां की बड़ी आवश्यकता है।

नागरिक अस्पताल बंगाणा के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल के पास विभाग की खाली भूमि का चयन कर दस्तावेज उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। -डॉ. अशोक दरोच, चिकित्सा प्रभारी, नागरिक अस्पताल बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed