फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lack of irrigation in Baduhi Panchayat increased the problems of farmers.

Una News: बड़ूही पंचायत में सिंचाई न होने से किसानों की दिक्कतें बढ़ीं

Sat, 01 Nov 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Lack of irrigation in Baduhi Panchayat increased the problems of farmers.
विभाग से जल्द समस्या का हल निकालने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत आने वाली पंचायत बड़ूही के किसान इन दिनों परेशानी का सामना कर रहे हैं। पंचायत के किसान जीत सिंह ने बताया कि उनकी जमीन बड़ूही सोहारी मुख्य सड़क के साथ लगती है। इस भूमि की सिंचाई के लिए लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व एक सरकारी डिग्गी का निर्माण किया गया था। इसी डिग्गी के माध्यम से क्षेत्र के किसान अपनी खेती की सिंचाई करते आए हैं। पिछले कुछ समय से डिग्गी तक पहुंचने वाली पाइपलाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बताया कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी निजी लागत पर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई थी। अब यह फिर से टूट चुकी है। हम गरीब किसान हैं, बार-बार अपनी जेब से खर्च करके पाइपलाइन ठीक करवाना संभव नहीं है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जल शक्ति विभाग में शिकायतें दर्ज करवाईं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मजबूरन उन्हें ट्रैक्टरों के माध्यम से पानी के टैंकर लाकर फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है ताकि उनकी मेहनत व्यर्थ न चली जाए।


कोट्स
किसानों की समस्या विभाग के ध्यान में आ चुकी है और जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य करवाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -गणेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed