फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   -Lab work stalled in infant hospital

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में लैब का कार्य लटका

Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
-Lab work stalled in infant hospital
वायरिंग में देरी होने के कारण नहीं हो पा रही स्थापित
विज्ञापन

लैब में निशुल्क किए जाएंगे मरीजों के कई प्रकार के टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल में चल रहे फिटिंग कार्य में देरी होने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में स्थापित होने वाली जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का कार्य भी लटक गया है। ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन भवन के अधूरे कार्य के जल्द खत्म होने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद जिला पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्थापित की जाने वाले जिला पब्लिक हेल्थ लैब की प्रक्रिया अटक गई है। क्षेत्रीय अस्पताल के भवन से गायनी ओपीडी को ही अभी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा तीन शिशु रोग ओपीडी, लेबर रूम, गायनी वार्ड, शिशु रोग वार्ड सहित ऑपरेशन थियेटर का संचालन अभी भी क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में ही किया जा रहा है। इन सभी वार्डों को मातृ-शिशु अस्पताल के नए भवन में शिफ्ट किया जाना है लेकिन मातृ-शिशु अस्पताल में बिजली संबंधित फिटिंग और सीलिंग का कार्य पूरा न होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में जगह खाली नहीं हो पा रही है। इस जगह ही जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित किया जाना है। सूत्रों के अनुसार अभी मातृ-शिशु अस्पताल का कार्य पूरा होने में चार से पांच माह का समय लग सकता है। ऐसे में जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित करने की मंजूरी मिलने के बाद भी आगामी कार्यवाही को अभी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। जिले में पब्लिक हेल्थ लैब बनने से मरीजों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा लैब का संचालन 24 घंटे रहेगा। वर्तमान में अस्पताल में चल रही सरकारी लैब में दोपहर एक बजे तक ही टेस्ट की सुविधा मिल पाती है। ऐसे में जिलावासियों को जिला पब्लिक हेल्थ लैब का काफी लाभ मिलेगा।


वर्तमान में मातृ-शिशु अस्पताल में बिजली फिटिंग सहित अन्य कार्य शेष बचे हैं। इसके बाद ही जिला पब्लिक हेल्थ को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed